लखनऊ। लखनऊ के ठाकुरगंज बालागंज इलाके के एक स्कूल में घुसा तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है। वनविभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर उस पर काबू पाया। दरअसल, शुक्रवार को एक तेंदुआ जंगलों से भटक कर लखनऊ के हजरतगंज से करीब 12-14 किलोमीटर दूर स्थित ठाकुरगंज बालागंज के मिश्रीबाग स्थित सेंट फ्रासिंस स्कूल में जा घुसा। जिससे हड़कंप मच गया।
सुबह करीब 10 बजे के आपस स्कूल परिसर के लान में उसे देखने के बाद दहशत में आये स्टाफ ने पुलिस और वनविभाग को सूचना दी। देखे जाने के करीब ढांई घंटे बाद 1:30 बजे सूचना पाकर पहुंची लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को काफी मशक्कत के बाद शाम 6.30 बजे ट्रेंकुलाइज कर काबू किया। रेस्क्यू टीम उसे काबू में करने बाद लखनऊ जू स्थित अस्पताल के लिये रवाना हो गई।
डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि आज सुबह हजरतगंज से करीब 15 किमी दूर ठाकुरगंज के सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुए के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई। टीम तेदुएं को काबू में सुबह से जुटी हुई है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही। बताया जा रहा है कि तेंदुआ स्कूल के बेसमेंट में बने एक कमरे में छिपा हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले मूक-बधिर बच्चों ने इशारों में तेंदुए के आने की बात बताई। उनके मुताबिक तेंदुआ ब्वॉयज हॉस्टल के पीछे से स्कूल के अंदर आया।
इसके बाद हरकत में आए स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। किसी पर हमले की सूचना फिलहाल नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि स्कूल से एक किमी के दायरे में मूसाबाद का जंगल और गोमती नदी है। संभव है यह तेंदुआ इसी जंगल से शहर में आ गया होगा। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में सुबह दस बजकर 11 मिनट पर तेंदुए को स्कूल में घूमते देखा गया है।
इसके बाद वह स्कूल में जाकर छिप गया। जिस वक्त तेंदुआ स्कूल में घुसा बच्चों समेत करीब 60 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की योजना बनायी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बेसमेंट में छिपे होने के कारण उसे देख पाना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए ड्रिल मशीन से कुछ छेद भी किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment