
नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। गर्मजोशी से उनकी आगवानी करते हुए मोदी ने अपने अंदाज में इजरायली पीएम को गले लगाया। इस पर कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर मोदी की 'हग डिप्लोमैसी' का मजाक उड़ाया। वहीं, 6 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे नेतन्याहू ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को सबसे अच्छा बताया औ स्वागत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment