
बार काउंसिल के 7 मेंबर्स के डेलिगेशन ने रविवार को सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात की। डेलिगेशन की अगुआई मनन कुमार मिश्रा कर रहे हैं। 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस जोसेफ कुरियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। बता दें कि शनिवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जजों से बात करने के लिए 7 मेंबर्स की टीम बनाई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment