
दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई और पुणे के बीच दौड़ सकती है। इसके शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 14 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी। अभी इसमें करीब तीन घंटे लगते हैं। रविवार को यहां वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे को हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम से जोड़ने के लिए एग्रीमेंट पर साइन किए। पिछले साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को महाराष्ट्र में हाइपरलूप के ट्रायल का न्योता दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment