अंगूर के ये बेमिसाल फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 17 February 2018

अंगूर के ये बेमिसाल फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान…

आजकल अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रहा है। लेकिन इससे भी ज्यादा आसान है इसे खाना। न तो छीलने का झंझट और न ही बीज निकालने का। आमतौर पर बाजार में दो प्रकार का अंगूर मौजूद रहते हैं एक हल्के हरे रंग का तो दूसरा- काले रंग का। दोनों की खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होते हैं।

अंगूर में ग्लूकोज मैग्नीशियम और पॉलीफिनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे यह टीबी कैंसर ब्लड इंफेक्शन जैसी घातक बीमारियों में लाभकारी है।

दिल की बीमारी के लिए भी अंगूर काफी फायदेमंद होता है। एक शोध में कहा गया है कि अंगूर हृदय में जम रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है अंगूर
अगर आपको कब्ज की समस्या और खुलकर भूख नहीं लगती तो आपके लिए अंगूर का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और भूख भी लगती है।

अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेसर की समस्या नहीं होती। किसी को यदि बीपी की समस्या है तो अंगूर खाने से ब्लड प्रेसर कम होगा। क्योंकि अंगूर में मौजूद पोटेशियम की मात्रा रक्त से सोडियम की मात्रा को कम करती है।

अंगूर का सेवन एलर्जी में भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद ज्वलनशील विरोधी तत्व शरीर से एलर्जी को कम करते हैं।

आंखों की सेहत के लिए भी अंगूर में मौजूद पोषक तत्व लाजवाब हैं। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेएक्सांथिन नामके पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए काफी अच्छे होते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad