सच्चे प्यार ​की मिसाल देते हनी सिंह जिससे प्यार उससे ​ही शादी, जानें लव स्टोरी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 18 February 2018

सच्चे प्यार ​की मिसाल देते हनी सिंह जिससे प्यार उससे ​ही शादी, जानें लव स्टोरी…

मुंबई। यो यो हनी सिंह लव लाइफ की बात करें तो इससे बहुत कम ही लोग वाकिफ हैं। रील लाइफ में हमेशा गालीगलौंज और कॉन्ट्रोवर्शियल सॉन्ग गाने वाली हनी सिंह रियल लाइफ में काफी संजीदा है। कम ही लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी शालिनी तलवार स्कूल डेज में ही गर्लफ्रैंड बन गई थी और 20 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की है। पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह के गानों के सब ही दीवाने हैं।

लेकिन काफी समय से उन्होंने इंडस्ट्री से दुरी बना ली थी मगर अब वह एक धमाकेदार एंट्री के साथ वापिस आए हैं। उनकी जिंदगी में एेसे कई अप-डाउन आए पर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।

शाहरुख ने भंसाली की फिल्मों को किया मना वजह जानकर चौंक जायेंगे…

हिरदेश यानी यो यो हनी सिंह आज की जेनरेशन के सबसे लोकप्रिय रैपर सिंगर्स में गिने जाते हैं। पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले हनी का परिवार कई साल पहले दिल्ली आकर बस गया था। यहां पेरेंट्स ने उन्हें गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एडमिशन दिलाया और यहीं उनकी मुलाकात दिल्ली की ही शालिनी से हुई। स्कूलिंग के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री के लिए लंदन चले गए।

लेकिन दोनों में डिस्टेंस रिलेशनशिप मैंटेन रहा। लंदन से लौटने के बाद ही हनी और शालिनी ने 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारा में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। हनी अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा रहे लेकिन उन्होंने काफी टाइम तक शादी की बात छुपा कर रखी थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad