चुनाव आयोग ने अशोकनगर कलेक्टर को हटाया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 20 February 2018

चुनाव आयोग ने अशोकनगर कलेक्टर को हटाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर बी.एस. जामोद को हटाने का आदेश दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने अपनी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी थी। उसी के बाद अशोकनगर कलेक्टर जामोद को हटाया गया है। आयोग ने राज्य सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मंगाया है, जिसके आधार पर नए कलेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।


कांग्रेस ने अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि एक मतदाता के नाम पांच-पांच जगह हैं। इस शिकायत को आयोग ने मुंगावली में जांच में सही पाया भी है। इसी आधार पर कलेक्टर को हटाया गया है।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर मुंगावली क्षेत्र के ही तीन बूथ लेवल अधिकारियों के निलंबित किया था। मुंगावली और कोलारस में 24 फरवरी को मतदान होने हैं और नतीजे 28 फरवरी को आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad