
मलाला यूसुफजई करीब छह साल बाद अपने घर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा पहुंची। उन्हें इस्लामाबाद से यहां कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हेलिकॉप्टर से लाया गया। बता दें कि मलाला गुरुवार तड़के पाकिस्तान लौटीं थीं। वे 2 अप्रैल तक यहां रहेंगी। 20 साल की मलाला को 2012 में तालिबान ने लड़कियों के शिक्षा के अधिकार की पैरवी करने के विरोध में सिर में गोली मार दी थी। तब से वे लंदन में रह रही हैं। मलाला सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली शख्स हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment