गोरखपुर और फूलपुर की सीटें में भाजपा इस वजह से हारी, विधायक का ऑडियो वायरल… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 28 March 2018

गोरखपुर और फूलपुर की सीटें में भाजपा इस वजह से हारी, विधायक का ऑडियो वायरल…


कासगंज। यूपी के कासगंज जिला के सदर विधायक देेवेंद्र राजपूत के एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। ऑडियो के अनुसार विधायक ने एक पार्टी पदाधिकारी के सोरों के एसडीओ को हटवाने के मामले में बातचीत की तो विधायक ने कहा कि एसडीओ को नहीं हटवा सकते। कार्यकर्ता ने जब ज्यादा बहस की तो विधायक ने कहा कि सरकार में विधायकों की कोई नहीं सुन रहा। काफी देर तक हुई बातचीत में कार्यकर्ता से बहस में उन्होंने यह भी कह दिया कि गोरखपुर और फूलपुर की सीटें में भाजपा इसी वजह से हारी। इस संबंध में कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। जो भी कहा है वह पूरी तरह से सही है। जब उनकी सुनी नहीं जा रही तो वे कार्यकर्ताओं को कैसे और किस तरह से भरोसा दें।

डॉ. असगर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, कातिल किरायेदार गिरफ्तार…

कार्यकर्ता प्रमोद को नोटिस जारी
ऑडियो के अनुसार, विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हैं। कार्यकर्ताओं की बातें उठाते हैं, लेकिन कोई भी उनका निदान नहीं करता। सरकार में केवल मुख्यमंत्री और एक आरएसएस के पदाधिकारी की चल रही है। प्रदेश के सभी विधायक परेशान हैं। विधायक ने उस कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके साथ हैं। जिसे भी वह एसडीओ के ट्रांसफर के संबंध में पत्र लिखवाना चाहते हैं तो वह पत्र देने को तैयार हैं। सोरों के पार्टी पदाधिकारी ने काफी देर तक विधायक से एसडीओ के ट्रांसफर के मामले में बहस की। बाद में यह ऑडियो वायरल हो गया और सुर्खियों में आ गया। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने इस मामले में कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सदर विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। इस मामले में पार्टी गंभीर है। सोरों के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ता प्रमोद को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने नरेश अग्रवाल पर तंज कसा, जो इधर डूबे और उधर ऊगे…

वायरल ऑडियो के कुछ अंश
सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद: हेलो… विधायक जी नमस्ते!
सदर भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत: नमस्ते!
सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद: नगर उपाध्यक्ष सोरो बोल रहे भैया…।
सदर भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत: बोलिये क्या हालचाल।
सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद: जे कह रहे भैया… कल ऍप्लिकेशन… परसों ऍप्लिकेशन दई थी भैया एसडीओ को हटवाने की बात की भैया, कछु होगयो नाय।
सदर भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत: कैसे हटाये कोई सुन नहीं रहो।
सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद: अरे वो कामय नहीं कर रहो।
सदर भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत: क्या मतलब।
सोरों भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद: जा को मतलब, क्या अपनी सरकार इतनी ख़राब हो गई कि वो हट नहीं पा रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad