
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सीबीएसई पेपर लीक मामले में दायर सभी 5 याचिकाओं को खारिज कर दिया। इनमें 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स पेपर को 25 अप्रैल को फिर से कराने के फैसले को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला कोर्ट के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। बता दें कि बोर्ड ने पिछले दिनों पेपर लीक की बात स्वीकार करते हुए 12वीं के एक पेपर को दोबारा कराने का एलान किया। साथ ही कहा कि कहीं भी 10वीं मैथ्स का री-एग्जाम नहीं कराया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment