कछौना-आग से खेतों में खड़ी 20 बीघा गेंहू की फसल राख | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

कछौना-आग से खेतों में खड़ी 20 बीघा गेंहू की फसल राख

 
कछौना हरदोई-06अप्रैल  कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम धुरपुरा में एक वृद्ध महिला द्वारा किसी कार्य से आग लगाई गई जिसकी चिंगारी से किसानों की 20 बीघा फसल जलकर स्वाहा हो गई। एक छोटी सी गलती से किसानों की गाढ़ी कमाई स्वाहा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम धुरपुरा में दोपहर को एक वृद्ध महिला ने किसी कारण से आग जलाई थी। हवा चलने के कारण चिंगारी खेतों में पहुंच गई और देखते-देखते अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग धुरपुरा से ग्राम कलौली तक पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ की पुकार से किसानों ने निजी साधनों से आग बुझाना शुरू कर दिया। हरे पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें कई किसान आग की चिंगारी से झुलस भी गए वहीं फायर ब्रिगेड को भी दूरभाष पर सूचना दे दी गई। वहीं ग्रामीणों ने आग के आगे खेतों को ट्रैक्टर से जुताई करके आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के काफी सहयोग से लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में कलौली निवासी राम सागर उत्तम की गेहूं की फसल 10 बीघा, कोमल  निवासी धुरपुरा की फसल 2 बीघा, विशंभर निवासी धुरपुरा की 2 बीघा, प्रेम चंद्र निवासी धुरपुरा की 2 बीघा, अवधेश निवासी धुरपुरा की 3 बीघा, बलीराम 3 बीघा फसल आग से जलकर स्वाहा हो गई। राजस्व विभाग से लेखपाल सुमित कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील स्तर को भेजा और कहा कि इन किसानों को मंडी समिति से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कछौना पुलिस का आग बुझाने में काफी सहयोग रहा। किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। इन किसानों के दर्द को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन साझा करने नहीं पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad