बिलग्राम-उपजिलाधिकारी की स्थायी नियुक्ति की मांग कर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

बिलग्राम-उपजिलाधिकारी की स्थायी नियुक्ति की मांग कर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा 

 एसोसिएशनों ने मुख्यमंत्री से की तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत बेमियादी हड़ताल पर गये अधिवक्ता
बिलग्राम-हरदोई06 अप्रैल तहसील कार्यालय पर विगत 28 मार्च को समस्त अधिवक्ता संघठनों द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर मांग की गई थी।जिसमें  लगभग तीन माह से उपजिलाधिकारी के न उपलब्ध हो पाने के चलते सभी न्यायिक कार्य बाधित हैं।मालुम हो कि इसी तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी पद पर तैनात श्रद्धा शांडिल्यान द्वारा ली गई लम्बी छुट्टियों के चलते संडीला एसडीएम आशीष कुमार सिंह को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा गया है।पर अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र में दर्शाया है कि लिंक ऑफिसर एक दिन भी न्यायालय में नहीं बैठे।जबकि एमजे प्रवीण कुमार यादव स्वयं मनचाही पत्रावलियों को उनके घर संडीला ले जाकर हस्ताक्षर करा कर मनमाने आदेश पारित करा लेते हैं।लेकिन बीते दिन इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी एसोसिएशनों के अध्यक्षों ने एक मीटिंग कर जब तक स्थायी रूप से किसी भी उपजिलाधिकारी की नियुक्ति इस तहसील कार्यालय पर नहीं होती तब तक तहसील में कार्यरत कोई भी अधिवक्ता कोई भी कार्य नहीं करेंगे।बिलग्राम अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन, बिलग्राम अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन व बिलग्राम बार एसोसिएशन संघठन शामिल हैं।मीटिंग में मुख्य रूप से एड0 सियाराम यादव,एड0योगेंद्र सिंह व रवीश चन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad