हरपालपुर हरदोई-06अप्रैल अरवल थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने के दरोगा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा ते हुए सनसनी फैला दी है।मुख्यमंत्री समेत महिला आयोग व पुलिस माह निदेशक को भेजे गए शिकायती पत्र में पीड़ित दलित महिला ने कहा है कि वह अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। महिला का पति गैर जनपद में मजदूरी करता है।बीते 20 मार्च को थाने में तैनात दरोगा चंद्रपाल ने उसके घर आकर उसके साथ जोर जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए दुराचार करने का प्रयास किया।महिला ने कहा कि शोर मचाने के बाद दरोगा वहां से गली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।पीड़िता का कहना है कि उसने थाने पर जब शिकायत की तो उसकी नही सुनी गई।इसके बाद उसने मुख्यमंत्री,पुलिस महा निदेशक,उपमहानिदेशक,महिला आयोग सहित उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी दरोगा के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। इस संबंध में यस ओ अरबल सत्यप्रकाश सिंह ने महिला के आरोप को झूठ बताते हुए कहा कि महिला कच्ची शराब बनाती है। इसलिए दवाव बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है।
Post Top Ad
Friday, 6 April 2018
अरवल-महिला ने लगाया दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप शिकायत आला अफसरों से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment