कॉमनवेल्थ गेम 2018: गोल्ड मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम 2018: गोल्ड मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर गोल्ड कोस्ट में चल रहे CWG 2018(कॉमनवेल्थ गेम) में भारत ने अपना परचम लहरा दिया है। नारीशक्ति की मिसाल पेश करते हुए गुरुवार को मीराबाई चानू ने भारत को इन खेलों में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। महिलाओं की भारत्तोलन स्पर्धा में 48 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया। कुल 196 किलो का वेट उठाकर उन्होंने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चानू की इस उपलब्धि पर पूरे देश से उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरु हो चुका है।

खेल के पहले दिन ही भारत को मिला दूसरा मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन ही भारत को अब तक दो मेडल मिल चुके हैं। जहां एक तरफ चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारोत्तोलान में ही गुरुराज ने इन खेलों का पहला पदक दिलाया था। वह पुरुषों की 56 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत जीतने में सफल रहे थे।

मीराबाई चानू में अपनी हर लिफ्ट में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया। अपनी छह लिफ्ट में छह बार रिकॉर्ड बनाकर चानू ने अपने गोल्ड मेडल को और भी खास बना दिया। उन्होंने स्नैच में पहले प्रयास में 80, दूसरे प्रयास में 84 और तीसरे प्रयास में 86 किलोग्राम का वजन उठाया और तीनों ही रिकॉर्ड है।

इसी तरह चानू ने क्लीन एंड जर्क में भी पहले प्रयास में 103, दूसरे प्रयास में 107 और तीसरे प्रयास में 110 किलोग्राम वजन उठाकर दो बार अपना ही रिकॉर्ड बनाकर तोड़ा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad