भारतीय बाजार में लांच हुआ Nokia 7+, जानें कीमत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

भारतीय बाजार में लांच हुआ Nokia 7+, जानें कीमत

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपना एक शानदार स्मार्टफोन भारतीया बाजार में लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया गया था। इस फोनको नोकिया 7 प्लस (Nokia 7+) नाम से लांच किया गया था। अब यह इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया गया है।

आपको बताते चले यह नोकिया 7 का अपग्रेड वर्जन है। फोन ड्युल रियर कैमरा 2X ऑप्टिकल जूक के साथ आता है। नोकिया 7 प्लस को 6000 सीरीज एल्यूमिनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है। नए स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर दिया गया है।

जानें फोन की कीमत और इसकी उपलब्दता के बारे में…

नोकिया 7 प्लस (Nokia 7+) देश में 25,999 रुपये में उपलब्द होगा। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी बिक्री 30 अप्रैल से शुरू की जाएगी। फोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर में मिलेगा। अमेजन के अलावा यह फोन नोकिया मोबाइल शॉप में भी मिलेगा।

जानें फोन के फीचर्स बारे में…

6 इंच का 1080×2160 पिक्सल रिज्यूलूशन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले
फोन में आठ कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है. फोन में 4 GB रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर आपको इसको माइक्रो एसडी कार्ड से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।
पिछले हिस्से पर 12 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा 13 MP का है. कैमरे में 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है. फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है।
इसमें ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
नोकिया 7 प्लस में 3800 mAh की बैटरी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad