मेष राशि- आप आर्थिक तौर पर समस्या का सामना कर सकते हैं। आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। उनकी सलाह से काम करें, तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में क़ामयाब रहेंगे। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है।
वृष राशि- दोस्तों के साथ साथ ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।
मिथुन राशि- अपनी परेशानियाँ हल करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें । अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
कर्क राशि- आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है
सिंह राशि- जब आप की यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। कोई आपको दिल से सराहेगा। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।
कन्या राशि- आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा।
तुला राशि- आर्थिक सुधार के चलते आप लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि- अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।
धनु राशि- आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
मकर राशि- आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।
कुम्भ राशि- आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज का दिन कुछ यूँ थका-थका सा है जब ऊब का एहसास आपको घेर सकता है। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें।
मीन राशि- दोअपने हितों को अनदेखा न करें, अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है।


No comments:
Post a Comment