
हरदोई-07 अप्रैल बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के द्वारा रेलवे पुलिस को जम्मू तवी कोच संख्या एस 3 के अंदर शव पड़ा होने की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जिसके पहचान करने के लिए तलाशी की गई। इसके बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।बताया जा रहा कि उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास की होगी, वह अंडरवियर और बनियान पहने हुए था। पुलिस ने शव को शव ग्रह में रखवा दिया।

No comments:
Post a Comment