
संडीला हरदोई 07 अप्रैल सण्डीला माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में इस शनिवार को भी कुल 10 प्रार्थना पत्र आए ,जिसमें सभी प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित है। जिसमें से कुल तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि जल्द ही सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केके मौर्य एवं कोतवाली की समस्त पुलिस मौजूद रही और जनता की समस्याओं को सुना ।

No comments:
Post a Comment