संडीला-कच्ची शराब सहित पति पत्नी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 7 April 2018

संडीला-कच्ची शराब सहित पति पत्नी गिरफ्तार

 संडीला हरदोई-07 अप्रैल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊचैना से पुलिस ने एक व्यक्ति व उसकी पत्नी को दस लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है।ज्ञात हो, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे संडीला कोतवाली में तैनात एसआई बृजकिशोर सिंह अपने साथियों के साथ आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था को देख रहे थे तभी उन्हें मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति व उसकी पत्नी अपने घर में कच्ची शराब बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके वह अपने साथियों के साथ मुखबिर की बताई हुई जगह पर गए और कच्ची शराब बना रहे पति व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ कोतवाली ले आएं। पूछताछ करने पर दोनो ने अपने नाम विक्रम लोधी पुत्र मुल्ला व महिला ने अपना नाम सोनम पत्नी विक्रम लोध निवासी ग्राम मऊचैना थाना संडीला जनपद हरदोई बताया है पुलिस ने इन दोनों पति-पत्नी का अवैध शराब की धाराओं में चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad