हिरण शिकार केस की सुनवाई करने वाले जज का तबादला, सोमवार तक टल सकती सलमान की बेल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

हिरण शिकार केस की सुनवाई करने वाले जज का तबादला, सोमवार तक टल सकती सलमान की बेल

कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान की 5 साल की सजा सस्पेंड किए जाने पर आज शनिवार को सुनवाई होनी है। इस बीच सुनवाई करने वाले जिला और सेशन जज (रूरल) रविंद्र कुमार जोशी सहित कई ज्यूडिशियल जज का शुक्रवार देर रात तबादला हो गया है। जोशी का तबादला होने पर सलमान की जमानत पर सुनवाई टलने की पूरी संभावना है, क्योंकि सामान्यतया जज का तबादला होने पर वे ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं करते हैं। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से अब इस मामले में सोमवार को ही सुनवाई हो पाएगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सलमान की जमानत पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला और सेशन जज ग्रामीण रवींद्र कुमार जोशी ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मंगवाया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad