
शाहाबाद-हरदोई 05 अप्रैल शाहाबाद नगर में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की ।कोतवाली में आयोजित बैठक में मुख्य मार्ग का सीमांकन कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।बैठक में नगर पालिका शाहबाद के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने मार्गों पर फैले अतिक्रमण को हटाने से पहले विचार प्रसार करने की बात कही, जिसमें ईओ मनोज कुमार ने पेंट लगाकर चिन्हीकरण करअतिक्रमणकारियों को अपने हद में रहे। अन्यथा अतिक्रमण में जो भी आएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली में सभासद संजय तिवारी ने बात उठाई की कि नगरपालिका की तरफ से चिन्हीकरण जो कराया गया, कहीं पर कहीं गलत है। उसमें सुधार होना चाहिए और व्यापारियों ने उनका समर्थन किया। बैठक में सभासद संजय तिवारी, सर्वेश गुप्ता, योगेश अरोड़ा, श्याम जी गुप्ता, कुन्नी अग्निहोत्री, इमरान खान ,रामपाल रस्तोगी ,अनिल गुप्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment