
कछौना हरदोई -05 अप्रैल विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा लोन्हारा में एचसीएल फाउंडेशन का ग्रामीण विकास के तहत खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्यों ने मिलकर ग्राम सभा के विकास के लिए विकास योजना बनाई ।ग्रामीणों ने खुले मन से ग्राम सभा की समस्याएं सुझाव संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी।खुली बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा के सचिवालय में पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक की उपस्थिति ना होने के कारण ग्रामीणों को छोटी छोटी समस्या के लिए ब्लॉक मुख्यालय दौड़ना पड़ता है इस समस्या पर सर्व सम्मति से सप्ताह में एक दिन ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, लेखपाल, मौजूद रहेंगे ।पंचायत भवन का सुंदरीकरण व अधूरा कार्य पूर्ण कराया जाएगा। ग्राम सभा सचिवालय में एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्राम सभा की समस्त योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों की सूची, संबंधित कर्मचारियों के नाम, वह नंबर, समितियों के नाम व नंबर, वॉल पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा स्वच्छता के लिए ग्राम सभा में सफाई कर्मियों का सफाई का रोस्टर जारी किया गया व जगह जगह कूड़े के लिए कूड़ेदान रखे जाएंगे ग्राम सभा को खुले में शौच से मुक्त प्रत्येक दशा में किया जाएगा, जिसकी ग्रामीणों ने सामूहिक जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। ग्राम सभा के पेयजल के लिए समस्त इंडिया मार्का नल को ठीक कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा व ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकियों को सुचारु रुप से चलाने की निगरानी कमेटी बनाई गई। ग्रामीणों को रोजगार के लिए मनरेगा, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन ,दूध डेरी ,के लिए कार्य से जोड़ा जाएगा जिससे ग्रामीणों के पलायन को रोका जा सके। जिसमें एचसीएल फाउंडेशन का अहम योगदान है ।शिक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। एचसीएल फाउंडेशन द्वारा निरक्षर पुरुष महिलाओं को गांव के शिक्षित युवकों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के माध्यम से साक्षर किया जा रहा है कोई भी महिला गांव में निरक्षर न रह जाए गांव में गली गली में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। जिससे गांव का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए ग्राम में खेलकूद के लिए खेल के मैदानों को अतिक्रमण मुक्त कराकर विकसित किए जाएंगे पशुओं के लिए पशुओं के विभाग टीम द्वारा समय पर टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह उर्फ गुड्डू ने ग्राम वासियों से अपील की कि गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए सभी की भागीदारी की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आदर्श कुमार, रोजगार सेवक, ग्राम सदस्य गण, ग्रामीण रामनरेश, रामजीवन, सहित सैकड़ों की संख्या पुरुष, महिलाओं, एचसीएल टीम अजय मिश्रा, हरदीप सिंह, कौशल सिंह, सुजाता, धर्मेंद्र, पीयूष,आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment