महोबा। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा के शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में रिश्तों की मर्यादा और विश्वास को तोड़ते हुए कलयुगी पिता ने अपनी ही दस साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घर लौटी मां को रोते.बिलखती बच्ची ने आप बीती बताईए सकते में आई मां ने सख्त कदम उठाते हुए अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक दम्पत्ति अपने तीन बच्चों दो बेटियां और एक बेटे के साथ रहता है। बताते हैं कि रविवार दोपहर मां अपनी छोटी बेटी और बेटे को लेकर घर से आहर किसी काम से गई थी। आरोप है कि उस वक्त घर में मौजूद पिता ने घर पर रही अपनी दस साल की बच्ची को पास बुलाया और अश्लीलता करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू दी। बेटी के विरोध करने पर पिता ने उसका मुंह दबाया और उससे दुष्कर्म किया। फिर मौके से भाग निकला।
देर शाम लौटी मां ने बच्ची की हालत देखी तो डर गई और बच्ची से कारण पूछा। बेटी ने अपने साथ घटी घटना की मां को पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनते ही मां के होश उड़ गए। मां ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सारी दास्तां बताई और पति के खिलाफ खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने रात में दबिश देकर कल्याण सागर के पास से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैए जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने आज बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया हैए उससे पूछताछ जारी है।
Post Top Ad
Monday, 16 April 2018
कलयुगी पिता ने मासूम बेटी से किया दुष्कर्म गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment