
कुल समय 35 मिनट
तैयारी का समय 15 मिनट
कैलरी 175
सामग्री
पनीर 400 ग्राम
नमक 1 चम्मच
तेल 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
मीट मसाला 3 चम्मच
दही आधा कप
कसूरी मेथी पाउडर चुटकी भर
बनाने की विधि
– सबसे पहले पनीर को क्यूब्स में काट लें और फिर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, मीट मसाला और कसूरी मेथी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मैरिनेट करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
– अब एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर का टुकड़ा डालें।
– कुछ समय के लिए इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर ढक कर पकाएं।
– पनीर पानी छोड़ने लगेगा और उसी पानी में पनीर पक जाएगा। आपको अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है।
– जब पनीर ग्रेवी की तरह हो जाए तो उसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें और एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाएं।
– इस डिश को स्वादानुसार नमक डालकर रोटी, परांठे या चावल के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।

No comments:
Post a Comment