
गुरुवार को भूख हड़ताल पर संजीव गुप्ता, अनिल अवस्थी, जितेंद्र सागर बैठे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जीशान रजा खां ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए साथ देने का वादा किया। संजीव गुप्ता ने कहा कि
जिले में अभिभावक संघ का गठन कराया जिसके अध्यक्ष डीएम व सदस्य अभिभावक हों न की स्कूल प्रबन्धक और उनके सेटिंग वाले अभिभावक श्री गुप्ता के अनुसार जिला प्रशासन ने स्कूलों में हो रहे उत्पीड़न के विरोध में चार अप्रैल को मीटिंग बुलाई थी। उसमें अधिकतर स्कूलों की टीचर व अमीरों के परिवार वाले थे। बैठक के बाद स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों पर कोर्स खरीदने व फीस जमा करने का दवाब बनाना भी शुरू कर दिया है जिससे मजबूरन अभिभावक कोर्स मंहगे दामों पर खरीद रहे हैं । अभिभावकों को जागरूक होकर साथ देना चाहिए, तब स्कूल संचालक अपनी मनमानी बंद कर पाएंगे।
इस मौके पर महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, डा.मनोज पांडेय, मोनू वर्मा, संतोष शुक्ला, अनुराधा, अर्पित गुप्ता, सर्वजीत योगी, अनुज, दौलतराम, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Thursday, 5 April 2018
शहीदों की नगरी में कान्वेंट स्कूलों के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment