दुर्घटना ग्रस्त कार मे मिले बेहोश १४ लंगूर,वनकर्मी ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज करवायी रिपोर्ट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

दुर्घटना ग्रस्त कार मे मिले बेहोश १४ लंगूर,वनकर्मी ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज करवायी रिपोर्ट

[रविनेश गुप्ता] मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। चैदह १४ लंगूर बंदरों को बेहोश कर बोरों मे भरकर ले जा रही आल्टो कार पंचर होकर रोड के किनारे पत्थर से टकरा गयी। ग्रामीणों की भीड़ बढते देख आल्टो सबार कार छोड़कर भाग गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लंगूरों को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया। बेहोश लंगूरों को इलाज के बाद होश मे आये लंगूरों को जंगल मे छोड़ दिया गया है। जबकि अभी भी बेहोश लंगूर थाने मे हैं। वनकर्मी ने अज्ञात कार सबारों के विरूद्ध वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बदायूं रोड पर ग्राम थरिया के निकट तीब्र गति से जा रही आल्टो कार पंचर होकर रोड के किनारे पत्थर से टकराकर क्षतिगस्त हो गयी। दुर्घटना ग्रस्त कार के समीप ग्रामीणों की भीड़ जुटते ही कार सबार दो लोग मौके से खिसक गये। ग्रामीणों ने कार के अंदर बंद बोरों को खोलकर देखा तो दंग रहे गये।
ग्रामीणों ने दुर्घटना गस्त कार मे बंदरों से भरे बोरों की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गड़बड़ी की आशंका मे थाना मिर्जापुर,कलान और परौर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष आलोक मिश्र ने बोरों मे बंद बेहोश लंगूरों को बाहर निकाला और वन रेंजर जलालाबाद को सूचना दी।
थानाध्यक्ष आलोक मिश्र की सूचना पर पशु चिकित्सक मुश्ताक अहमद ने बेहोश लंगूरों का इलाज किया। कई बंदर अभी भी बेहोश हैं।
रेंजर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा रामकुमार ने क्रूरता पुर्वक बेहोश कर बोरे मे भरकर ले जारे रहे अज्ञात लोगों के विरूद्ध वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाकर होश मे आये लंगूरों को जंगल मे छोड़ दिया। जबकि बेहोश लंगूर अभी भी थाने मे हैं। जिनकी देखभाल पशुचिकित्सक के साथ ही पुलिसकर्मी भी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad