–माफियाओं की मदद से गेंहू खरीद केन्द्रो पर जम कर हो रहा है घोटाला
–आढतियों द्वारा अपनी आढ़त पर एक ढेरी की नीलामी रशीद कटवाकर ,खरीदे हुये गेंहूं की ताैल करायी जा रही है
[अनिल मिश्रा] शाहजहाँपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में योगी सरकार भले ही अपनी ईमानदारी का ढ़िडोरा मीडिया से पिटबाने में लगी हो परन्तु स्थिति इसके बिल्कुल बिपरीत है। क्योंकि गेहूँ क्रय केन्द्र जहाँ एक ओर किसानो से 12 प्रतिशत नमीयुक्त गेँहू लाने की बात कर केन्द्र से किसानो का माल वापस कर रहे हैं। तो वहीं गल्ला माफियाओं का 14 से 15 प्रतिशत तक की नमी का गेहूँ तौल कर अपनी काग़जी कार्यवाही पूर्ण कर जिला प्रशासन की आँखो में धूल झोककर किसानो का खुला उत्पीड़न कर रहे हैं। राैजा मंण्डी समिति में सरकारी गेहूँ खरीद केंद्र प्रभारियों ने किसानो पर 12 प्रतिशत नमी की कंडीशन लगाकर उनके माल को बैरंग लौटा रहे हैं। किसान की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाने बाले गल्ला माफिया के ठेकेदार मंण्डी में ही किसानों का माल तौल कर शाम होते ही उसे 14 से 15 प्रतिशत की नमी सहित गेहूँ खरीद केन्दो को दे रहे हैं। व्यापारी और गल्ला माफियाओं की सांठ गांठ के चलते गेहूँ खरीद केन्द्र किसानो का माल रत्ती भर नही ले रहे हैं। 1745 रुपये प्रति कुंतल के सरकारी रेट पर किसानो के लिए 12 प्रतिशत नमी की कन्डीशन लाद दी गई और 1570-80 में किसानो से जबरदस्ती खरीद कर वही गेहूँ में अधिक नमी होने के बाद भी व्यापारियों एंव माफियाओं का गेहूँ सेन्टर पूरी तरह तौल कर जहाँ एक ओर जिला प्रशासन की आँखो में धूल झोकर अपनी जेबे भर रहे हैं। तो वही व्यापारियों एंव गल्ला माफियाओं की तिजोरियां भी।

Post Top Ad
Thursday, 5 April 2018
सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से किसानो का हो रहा है उत्पीड़न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment