सोना लुढ़का चांदी फिसली, जानिए क्या है आज का भाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

सोना लुढ़का चांदी फिसली, जानिए क्या है आज का भाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़न से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 200 रुपए लुढककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिकी ग्राहकी घटने से चाँदी 925 रुपए का तेज गोता लगाती हुई 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.15 डॉलर फिसलकर 1,324.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की गिरावट में 1,327.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.07 डॉलर की नरमी रही और यह 16.30 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने के भाव अस्थिर हैं। अमेरिका और चीन के बीच तनातनी के बढने की आशंका और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad