मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में गुरूवार को तड़के सुबह वाल्वो बस और खड़े ट्रक के आपस में टकराने से वाल्वो बस के ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाल्वो बस सवारी भर कर दिल्ली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। यह दर्दनाक हादसा मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-24 के रामगंगा पुल के पास हुआ। इस हादसे में वाल्वो बस के 45 वर्षीय ड्राईवर विपिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाल्वो बस का शीशा तोड़ कर इसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यह हादसा तड़के सुबह लगभग तीन बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में घायल लोगों को चिकित्सीय लाभ के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार तड़के सुबह कटघर थाना छेत्र के मूढ़ापाण्डे हाईवे बाईपास रोड पर रामगंगा पुल पर पहले से ही खड़े ट्रक से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की काठगोदाम डिपो की वाल्वो बस संख्या (यूके 07 पीए 1295) टकरा गई जिसमे बस ड्राईवर विपिन शर्मा(45) पुत्र चिम्मन लाल शर्मा निवासी ग्राम मलसा गिरिधरपुर थाना रूद्रपुर जनपद ऊधमपुर उत्तराखण्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज जिला स्पताल में किया जा रहा है जबकि अन्य मामूली रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
हादसे में घायल लोगों में बरेली के ओमेन्द्र, नैनीताल के नवेद, प्रियंका, वेद प्रकाश, दिल्ली के सुशील शर्मा, भानू प्रकाश, बागेश्वर के गोविन्द, रामपुर के मोबिन, उधमसिंह नगर के नीरज, ललित, अल्मोड़ा के निवेश, हरीशचन्द्र और आज़मगढ़ के अंकित है। जबकि मृतक में वाल्वो बस ड्राईवर विपिन शर्मा (45) पुत्र चिम्मन लाल शर्मा गिरिधरपुर थाना रूद्रपुर जनपद ऊधमपुर उत्तराखण्ड का रहने वाला था।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर देखा गया तो एक दर्जन के करीब लोग घायल अवस्था में मिले वहीं इस दुर्घटना में बस के ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां सभी को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
खड़े ट्रक में टकराई वाल्वो बस, ड्राईवर की मौत, 13 घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment