भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाने के उगापुर नहर पुलिया के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर जौनपुर की एक महिला ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गयी। जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जिले के गंधौना गांव निवासी गिरीश दूबे का पुत्र सुमित दूबे अपनी मां पान कुमारी (45) को बाइक से लेकर मीरजापुर की तरफ से आ रहा था। जब वह उगापुर पुलिया के पास पहुँचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और उसपर बैठी मां सड़क पर गिर गयी। उसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। भदोही की यह सड़क शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण मौत की सड़क बन चुकी है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ट्रक को हटवाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। मां के शव से लिपट कर बेटे को देख सभी की आंखें नम हो गई।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
बाइक से गिरी मां को ट्रक ने कुचला, मौत के मुंह से बचा बेटा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment