ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर धांधली का आरोप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर धांधली का आरोप

– राशन न मिलने पर की मुख्यमंत्री व डीएम से शिकायत

रेउसा/सीतापुर। राशन कॉर्ड धारक महिला व गांव के लोगो ने एक माह का पूरा का पूरा मिट्टी का तेल किसी भी व्यक्ति को न देकर राशन में घट तौली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व जिला अधिकारी को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा के कोटेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही करवाने की मांग की है। जानकारी अनुसार थाना थानगांव क्षेत्र विकास खण्ड रेउसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर क्योटाना के द्वितीय कोटेदार ऊषा देवी पर राजपुर क्योटाना निवासी प्रार्थनी पँछी देवी पत्नी नीतेश कुमार जिसका कार्ड संख्या 215441164353 है व ललित कुमार ,किशोरी,विनीत कुमार,रामधीरज,मिराजुल,रमेश आदि लोगो का कहना है कि ग्राम सभा मे 2 कोटेदार है जिसमे द्वितीय कोटेदार उषा देवी पत्नी छत्रपाल ने मार्च महीने का पूरा का पूरा मिटटी का तेल हम किसी भी व्यक्ति को नही दिया गया। गांव का जो भी व्यक्ति तेल लेने जाता है तो कोटेदार के पति उसे उल्टी सीधी खरी खोटी सुना कर जबरन भगा देते है गांव के कई व्यक्तियों व प्रार्थनीय के राशन में घटतौली करते है जब कोई भी इसकी शिकायत करने की बात कहता है तो उसे धमकी देता है। उपरोक्त लोगांे ने कोटेदार ऊषा देवी पर कालाबाजारी घटतौली करने से परेशान होकर ऑनलाइन शिकायत सन्दर्भ संख्या 40015418018698 जिला अधिकारी को व सन्दर्भ संख्या 40015418018689 अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सचिव को सम्बोधित है पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराके जांच करवाके कोटेदार ऊषा देवी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है पूछे जानेपर सप्लाई इस्पेक्टर मयंक श्रीवास्तव ने बताया की अभी हमंे जानकारी नही मिली है शिकायत मार्क होने मे एक दो दिन लग जाते हैं मिलते ही जांच करवाता हूँ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad