– पुलिस की सुस्त कार्यशैली से व्यापारियों में रोष
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी की खख्त कार्यशैली के बावजूद भी जिले की पुलिसिंग वयवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित नहीं है। कोई न कोई घटना ऐसी घट जाती है जो दुरूस्त कानून व्यवस्था की पोल खोलने भर को काफी हो जाती है। ऐसा ही एक वाकया महोली क्षेत्र में घटा जिसने पुलिसिंग व्यवस्था पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। यहां बीती रात कुद आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने पांच दुकानों से लाखों की चोरी कर ली। जबकि चोरी की घटना जिस स्थल पर हुई उससे कुछ दूरी पर ही पुलिस पिकेट है जिसमें पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को कुछ चोरों द्वारा अंजाम दिया जाना क्षेत्र में चर्चा की विषय है वहीं व्यापारियों में रोष भी व्याप्त है।
मालूम हो कि कोतवाली इलाके के ग्राम ब्रम्हावली निवासी वेदप्रकाश मिश्रा की परचून की दुकान तकिया चैराहे पर भगीरथ ग्रामीण बैंक के समीप है। प्रति दिन की भांति वह अपनी दुकान को बन्द करने के बाद घर चले गये। बताया जाता है कि चोरो ने खाकी की सक्रियता को धता बताते हुये इस दुकान का शटर तोड़कर यहां से पचास हजार की नगदी एवं लगभग डेढ़ लाख रूपये का परचून का सामान उठा ले गये। इस वारदात के बाद शातिर चोरो ने पड़ोस में ही पप्पू मिश्रा की परचून की दुकान का अपना निशाना बनाते हुये यहां से पांच हजार रूपयों की नगदी तथा लगभग पच्चीस हजार का सामान ले गये। इसके बाद शातिर चोरो ने पान एवं किराना स्टोर की गुमटी चला रहे लक्ष्मी मिश्रा की दुकान से बीस हजार रूप्योे का सामान ले गये। यही नहीसमीप ही आशीष ज्वैलर्स एवं एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र को भी अपना शिकार बनाया, लेकिन वह सफल नही हुये। जिसके बाद सभी अपराधी बेखौफ अन्दाज में मौके से फरार हो गये।


No comments:
Post a Comment