धाराप्रवाहीत विद्युत तार ने ली सब्जी विक्रेता की जान
आरा(डिम्पल राय)। किसी ने सच ही कहा है कि इंसान के साथ कब क्या हो जाए, कब कोई अपनो को छोड़ इस दुनिया से दूसरी दुनिया मे चल जाये ये कोई नही जानता। कुछ इसी तरह का वाक्या रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के धरहरा में सब्जी बेचने वाले के परिजनों के साथ घटित हुई। सब्जी बेच रहे एक सब्जी विक्रेता के शरीर पर अचानक धाराप्रवाहीत विद्युत का तार टूट कर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सब्जी विक्रेता की मौत के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों के बीच हुई तो परिजनों में चीत्कार के साथ अफरा तफरी माहौल कायम हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनके परिवार का कमाने वाला सदस्य ही चला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह रोज की तरह सब्जी लेकर सब्जी विक्रेता धरहरा निवासी करीमन सब्जी बेचने के लिए बैठा लेकिन उसी वक्त अचानक उसके शरीर पर धाराप्रवाह विद्युत का तार टूट कर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment