
हरपालपुर हरदोई -03अप्रैल हरपालपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के तहत मंगलवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर आनंद पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई स्वच्छता रैली कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर सीएचसी हरपालपुर में समापन हुआ।रैली में डॉ आशीष कुमार,अर्श काउंसलर साजिया खान,हेल्थ ऑफिसर भूपेन्द्र पान्डेय, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, रनवीर यादव,हरिकिशोर, अनूप,रोहित, अंकित, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment