
हरदोई -05 अप्रैल कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष फहीम अंसारी का बीती रात अचानक निधन हो गया ।सूत्रों के मुताबिक ,कई दिनों से नगर अध्यक्ष फहीम अंसारी लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती थे। फहीम अंसारी जब से कांग्रेस से जुड़े थे तब से कांग्रेस की सेवा ही की थी और कई सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा की थी। कांग्रेस में सक्रिय भूमिका अदा करने के कारण उनको कम समय मे ही कांग्रेस पार्टी ने नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी थी और नगर अध्यक्ष पद पर आते ही उन्होंने कई और महत्व पूर्ण आंदोलन भी किये ।
उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है उनके निधन पर पूर्व प्रत्यासी लोकसभा ओम प्रकाश रावत जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शशिभूषण शुक्ल शोले ,जिला सचिव महताब अहमद ब्लॉक अध्यक्ष डॉ इदरीश वारसी, नजमुल हसन आदि तमाम नेताओ ने शोक व्यक्त किया ।

No comments:
Post a Comment