हरदोई- ग्राम प्रधानों व पंचायत सेक्रेटरी की मिलीभगत से ग्राम पंचायत को मिलने वाली योजनाओं में धांधली ,भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत अटवा निवासी अजय द्विवेदी ने जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को सौंपते हुए बताया कि पूरी ग्राम सभा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जहां एक और सरकार भ्रष्टाचार दूर करने की बात कर रही है तो दूसरी ओर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अजय के अनुसार ,कई बार शिकायतें ब्लॉक स्तर जिला स्तर पर करने के बावजूद अभी तक इन कारणों का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया है ।जिला अधिकारी से एक बार पुनः मांग करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के चलते गरीबों का हक मारा जा रहा है। ग्राम सभा मे राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह दम तोड़ रही है। एक एक परिवार के अलग-अलग दो-दो तीन-तीन राशन कार्ड कोटेदार द्वारा बनवाए गए, उसमें भी जमकर खेल जारी है जबकि ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए अजय ने बताया कि ग्राम प्रधान ने वृक्षारोपण के पट्टे अपने घर व परिवार में कर लिए हैं। न्याय हित में जांच कराए जाने की मांग की है।
Post Top Ad
Thursday, 5 April 2018
Home
tarunmitra
कोथावां की ग्राम पंचायत अटवा में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय में भ्रष्टाचार की शिकायत
कोथावां की ग्राम पंचायत अटवा में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय में भ्रष्टाचार की शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment