घर पर आसानी से बनाये आइसक्रीम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

घर पर आसानी से बनाये आइसक्रीम

कई लोग आईसक्रीम खाना पसंद करते है अगर बात करें लड़कियों कि तो उनकी तो ये पहली चॉइस और डिमांड रहती है कि उन्हें आईसक्रीम पसंद है साथ ही बच्चे भी आईसक्रीम बड़े ही चाव से खाते है, इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है मिल्क पाऊडर से बनने वाली इस खास आईसक्रीम के बारे में जिसे आप अपने घर पर ही आसानी से बना सकते है. इसके लिए बस आपको इन सामग्री कि जरूरत होगी जो इस प्रकार है.

सामग्री-

चॉकलेट-एक कप पिघला हुआ, क्रीम-डेढ़ कप, मिल्क पाउडर-1/2 कप, पिसी चीनी-एक कप, चॉकलेट एसेंस-थोड़ा सा.

बनाने की विधि-

सबसे पहले आप सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मिक्सी में चला लें, इसके बाद एक साफ़ एअरटाइट डिब्बे में बंद करके जमा लें. फिर जब जम जाए तो ऊपर से चॉकलेट के टुकड़े डालें, लेकिन ध्यान रहे चॉकलेट पिघलाने के लिए गर्म पानी के बरतन में दूसरा बरतन रखें और अंदर वाले बरतन में चॉकलेट रखकर पिघलाएं.

इस तरह बनाकर तैयार है आपकी मिल्क पाउडर आईसक्रीम. अब आप इसे अपने पुरे परिवार के साथ खाने का मजा ले और जब मन चाहे तब इसे बनाये.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad