दिल्ली का मुकाबला हैदराबाद से आज, 1000 आईपीएल रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन सकते हैं रिषभ पंत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

दिल्ली का मुकाबला हैदराबाद से आज, 1000 आईपीएल रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन सकते हैं रिषभ पंत

नई दिल्ली. आईपीएल-11 के 42वें मैच में गुरुवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दिल्ली के लिए करो या मरो के हालात हैं। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली दिल्ली ने अब तक 10 में से 3 मैच जीते हैं। अंक तालिका में वह 6 अंकों के साथ निचले पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को अब सभी मैच जीतने होंगे। आज का मैच हारने के बाद अगले 3 मैच दिल्ली जीत भी जाती है, तो उसके 12 अंक ही हो सकेंगे। ऐसे में वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। दूसरी ओर, 16 अंकों के साथ हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उधर, ऋषभ पंत एक हजार आईपीएल रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन सकते हैं। इस आंकड़े से वे 43 रन दूर हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad