निर्माणाधीन पुल गिरने से 12 लोगों की मौत, NDRF की टीम मौके पर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

निर्माणाधीन पुल गिरने से 12 लोगों की मौत, NDRF की टीम मौके पर


वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाई ओवर का एक पिलर एकाएक वहां से गुजर रही गाड़ियां के ऊपर गिर गया। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका, वहीं इस घटना में करीब 50 लोगों के मरने की भी अशंका है, अभी आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की जान गई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पिलर के नीचे दबे 12 लोगों को शवों को निकाल लिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, और वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।’

वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने सड़क पर राजकीय निर्माण निगम फ्लाई ओवर का निर्माण करा रहा है। मंगलवार शाम को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक पिलर गिर गया। वहां अफरातफरी मच गई। पिलर के नीचे कई लोगों की दबने से मौत हो गई है। चीख पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने किसी तरह से पिलर के नीचे से दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम भी राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची।


काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में आगे आए और ओवरब्रिज गिरने के बाद नीचे फंसे वाहन और उसमें मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।


डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीमें भेजी गई है। राहत व बचाव कार्य के साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण पर भी खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ लोगों के दबने की बात सामने आई है लेकिन अभी हम संख्या नहीं बता सकते हैं। हमारी कोशिश है कि सभी घायलों को वहां से जल्द से जल्द निकाला जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई थी। बात जरूर है कि राहत बचाव कार्य के लिए पुलिस के पास चूंकि कोई साधन नहीं था, लिहाजा कार्य थोड़ी देर में शुरू हुआ। डीजीपी ने कहा कि एनडीआरएफ एक प्रोफेशनल टीम है, वह अपना काम कर रही है।

डीएम रामेश्वर मिश्रा ने कहा रेस्क्यू वर्क चल रहा है। एनडीआरएफ के साथ ही जिला प्रशासन व पूरा अहम इसमें लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीमें मौके पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी राहत बचाव कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद जांच की जाएगी कि ये हादसा कैसे हुआ।

हालांकि नीचे दर्जनों लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद उनको बचाने की कोशिश की जा रही है मगर कई के मरने का अंदेशा भी स्थानीय लोगों की ओर से जतायी गई है। भीड़ भरा इलाका होने की वजह से प्रशासन भी लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच रहा है साथ ही आपदा राहत बल को भी सूचना दे दी गई है।

काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में आगे आए और ओवरब्रिज गिरने के बाद नीचे फंसे वाहन और उसमें मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।

नीचे दर्जनों लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद उनको बचाने की कोशिश की जा रही है मगर कई के मरने का अंदेशा भी स्थानीय लोगों की ओर से जतायी गई है। भीड़ भरा इलाका होने की वजह से प्रशासन भी लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच रहा है साथ ही आपदा राहत बल को भी सूचना दे दी गई है।

वहीं इस दौरान यातायात भी दोनों तरफ का बाधित हो गया तो काफी लंबी दूरी तक जाम की स्थिति भी बन गई। लोगों को बचाने के साथ ही पुलिस यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में व्यस्त हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। सपा शासनकाल से बनना शुरु हुआ यह ओवर ब्रिज चौकाघाट स्थित बस स्टैंड से लहरतारा तक विस्तार किया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad