वाराणसी: निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, दर्जनों के मरने की सम्भावना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

वाराणसी: निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, दर्जनों के मरने की सम्भावना

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला के कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा कैंट रेलवे स्टेशन के पास गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं कई के मलबे में फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। इस दौरान मलबा गिरने से कैंट रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पूरी खबर नहीं है। मलबा गिरने की वजह भी अभी साफ तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाई है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करके घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं।

सीएम ने जिला प्रशासन को दिए मदद के निर्देश
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि की आभी इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है कि हादसे में किसी की जान गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुँच चुकी हैं हो राहत एवं बचाव का कार्य कर रही थी। घटनास्‍थल का नजारा बड़ा ही वीभत्‍स है। निर्माणाधीन पिलर के नीचे कई गाड़ियां और लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। घटनास्‍थल पर स्‍थानीय लोग, NDRF और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

पुल के नीचे खड़ी कई कारें चकनाचूर
जानकारी के मुताबिक, कैंट रेलवे स्टेशन के पास महीनों से बन रहा ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार शाम को अचानक जमीन पर आ गिरा। ओवर ब्रिज का हिस्सा जमीन पर गिरते ही नीचे मौजूद लगभग 50 लोग इसके मलबे में दब गए। ओवरब्रिज का पिलर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई और अफरातफरी की स्थिति मौके पर बन गई। पिलर का एक हिस्सा गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। कार में बैठे लोग भी पिलर की चपेट में आने से कार के साथ ही पिचक गए। घटनास्‍थल पर कई गाड़ियां, जिनमें बस, कई कारें और लगभग आधा दर्जन से ज्‍यादा मोटरसाइकिलें भारी भरकम पिलर के नीचे दबी हुई हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल व्‍याप्‍त है। लोगों में इस निर्माण के तरीके को लेकर भी गुस्‍सा देखने को मिल रहा है। वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच गये हैं। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान भागादौड़ी और जान बचाने की कोशिश में कई लोग इस दौरान गिरकर घायल भी हो गए। काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में आगे आए और ओवरब्रिज गिरने के बाद नीचे फंसे वाहन और उसमें मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।

हालांकि नीचे दर्जनों लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद उनको बचाने की कोशिश की जा रही है मगर कई के मरने का अंदेशा भी स्थानीय लोगों की ओर से जतायी गई है। भीड़ भरा इलाका होने की वजह से प्रशासन भी लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच रहा है साथ ही आपदा राहत बल को भी सूचना दे दी गई है।

वहीं इस दौरान यातायात भी दोनों तरफ का बाधित हो गया तो काफी लंबी दूरी तक जाम की स्थिति भी बन गई। लोगों को बचाने के साथ ही पुलिस यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में व्यस्त हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। सपा शासनकाल से बनना शुरु हुआ यह ओवर ब्रिज चौकाघाट स्थित बस स्टैंड से लहरतारा तक विस्तार किया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad