कर्नाटक की विजय अभूतपूर्व, विकृत सोच रखने वालों को राज्य ने बड़ा झटका दिया है: मोदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

कर्नाटक की विजय अभूतपूर्व, विकृत सोच रखने वालों को राज्य ने बड़ा झटका दिया है: मोदी

कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बात की। मोदी ने बनारस में हुए फ्लाईओवर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि कर्नाटक में जीत की खुशी और बनारस में हुए हादसे ने उन्हें बेचैन कर दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि एक दल सिर्फ राजनीति के लिए भारत के संवैधानिक ढांचे को चोट पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस को पूर्वोत्तर में लड़ाई फैलाने और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच खाई बनाने का जिम्मेदार बताया। इससे पहले अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने स्वीकार नहीं किया, जहां पहले भाजपा की 40 सीटें थीं, वहां अब 104 सीटे हैं। लोगों का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है। ​

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad