
ईडन गार्डन्स में आईपीएल-11 के 49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने तीन बदलाव करते हुए राहुल त्रिपाठी, अनुरीत सिंह और ईश सोढ़ी को टीम में शामिल किया। उसने डी आर्सी शॉर्ट, धवल कुलकर्णी और श्रेयस गोपाल को टीम से बाहर किया। वहीं, कोलकाता ने चोटिल पीयूष चावला की जगह शिवम मावी को टीम में शामिल किया। राजस्थान के जोस बटलर के पास लगातार 6 फिफ्टी लगाने का मौका है। वे इस सीजन में लगातार 5 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment