फतेहपुर। शनिदेव जयंती पर श्रृंगार, पूजनपाठ, आरती, हवन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन शहर के जीटी रोड़ राधा वाटिका स्थित शनि देव मंदिर मे किया गया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के पुजारी विपिन महराज द्वारा शनिदेव जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी जिसमे श्रृंगार, पूजनपाठी, आरती, हवन के बीच मंदिर मे आने वाले राहगीरों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने जयंती मे शामिल होकर जयकारों के बीच भण्डारे का प्रसाद चखा। जयंती का आयोजन पर शहर के अलावा दूरदराज के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या मे शामिल होकर भण्डारे के अलावा हवनपूजन मे शामिल हुए वहीं भक्तों द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को पूरे दिन प्रसाद वितरित करते रहे।
Post Top Ad
Tuesday, 15 May 2018
शनिदेव जयंती पर मंदिर मे विशाल भण्डारे का किया गया आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment