वैश्य एकता परिषद ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

वैश्य एकता परिषद ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आज नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कहा कि संगठन को जहां कहीं भी आवश्यकता होगी वैश्य एकता परिषद भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के आवास पर पहुंचे और उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई दी तथा मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र व माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परिषद ने वैश्य समाज की ओर से आश्वस्त किया कि समाज उनका आपेक्षित सहयोग करता रहेगा। स्वागत करने वालों में परिषद के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्त, कविता रस्तोगी, विनोद गुप्त, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, राधेश्याम हयारण, अमित शरन बाॅबी, सन्तोष गुप्त, मनीष गुप्त, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, महिला जिलाध्यक्ष उमा शरन गुप्त, गुड्डू मोदनवाल, अमित गुप्त, गिरजाशंकर सोनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad