फतेहपुर। सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को बरगदाही अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की और सात फेरे लगा सुहाग के दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।
सुबह सात बजे से सुहागिन महिलायं श्रंृगार करके वटवृक्ष की पूजा करने पहुंची। सिंचाई विभाग के वटवृक्ष की पूजा करने मे महिलाओं की भीड़ लगी रही। पुलिस लाइन मैदान, रेलवे कालोनी, हरिहरगंज, कलक्टरगंज, शांतिनगर, देवीगंज, जयरामनगर, आबूनगर, पटेलनगर, समेत अन्य जगहों मे महिलाओं ने वटवृक्षों की पूजा की। बड़ी संख्या मे महिलाएं मोहल्लों या दूर दराज स्थित वटवृक्षों तक पहुंची और मनोकामना के लिए पूजा अर्चना की। निर्जलाव्रत रहने के बाद ग्यारह कच्चे चने और वटवृक्ष की एक कोप खाकर व्रत तोड़ा। सुहागिन महिलाओं ने घर जाकर पति से आर्शीवाद लिया। हमारे खागा, बिन्दकी संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र मे सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा करके पति की दीर्घायु मांगी। अमावस्या होने के कारण मंगलवार को श्रृद्धालुओं ने बड़े सवेरे से ही गंगा स्नान करने के लिए पतित पावनी की ओर अपना रूख किया। मां गंगा की विधिवत पूजा, अर्चना कर स्रान, दान किया। कुछ ने बरगद पूजा भी घाट मंे सम्पन्न कर ली।
Post Top Ad
Tuesday, 15 May 2018
वटवृक्ष के फेरे लगा कर पत्नीयों ने मांगी पति की दीर्घायु
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment