भाकियू के संस्थापक स्व0 टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

भाकियू के संस्थापक स्व0 टिकैत की मनायी गयी पुण्यतिथि

फतेहपुर। किसानों के मशीहा कहे जाने वाले स्व0 महत्मा चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया और जिला अस्पताल मे भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। मंगलवार को नहर कालोनी मे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता मे किसानों के मशीहा रहे स्व0 महत्मा चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनायी गयी जिसमे सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने स्व0 टिकैत के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी मे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि स्व0 टिकैत ने किसानों के लिए अनेकों लड़ाई सदैव लड़ी है और आज भी उनका संगठन भाकियू किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी लड़ाई लड़ी जायेगी किसी भी हाल मे किसानों का उत्पीड़न बर्दास्त संगठन नहीं करेगा।

साथ ही गोष्ठी मे मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 महत्मा के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी के पश्चात जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अगुवाई मे कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे जहां वार्डों मे भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष देवनारायण पटेल, सुरेन्द्र पटेल, प्रीतम सिंह, अशोक उत्तम, नागेन्द्र यादव, दीपक गुप्ता, राम सहाय पटेल, दीपेश सिंह, राजेश पटेल, भानू प्रताप पटेल, मुन्ना शेख, सोनू सिंह, उत्तम सिंह, गुड्डू, जय नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामहरी पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad