मंझिला पुलिस ने 12 वर्षीय बालक की हुई हत्या का किया खुलासा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

मंझिला पुलिस ने 12 वर्षीय बालक की हुई हत्या का किया खुलासा

जिला बदर, गुंडा एक्ट, बलात्कार व लूट के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त था वांछित
हरदोई 16 मई- जिले के थाना मंझिला के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर गाजी में 14 मई को एक 12 वर्षीय बालक की हुई हत्या का  खुलासा कर एक वांछित व जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मालूम हो कि 14 मई को थाना मंझिला के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर गाजी में निकट सुखेता नदी के किनारे एक 12 वर्षीय बालक सूरजपाल का शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता घनश्याम पुत्र छोटेलाल ने मुकदमा अपराध संख्या 112/ 18 धारा 302/ 201 के अंतर्गत गोविंद पुत्र प्रसादी निवासी ग्राम सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहांपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में मंझिला एसओ विनोद कुमार मिश्र ने टीम गठित कर विवेचना के दौरान ग्राम आंझी शाहाबाद तिराहे से गोविंद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल फत्तेपुर गाजी में है। जहां दिनांक 10 मई को वह आया था और वही रुका था। 12 मई को दिन के 3 बजे सूरजपाल को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ  सुखेता नदी के किनारे ले गया। दुष्कर्म करने के बाद बताने के डर से सूरजपाल को नदी के पानी में डुबोकर, मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। अपने गांव चला गया था। अभियुक्त गोविंद के खिलाफ थाना सेहरामऊ में बलात्कार ,चोरी व गुंडा एक्ट के कई अभियोग पंजीकृत हैं। यही नहीं, 7 मार्च 18 से मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के आदेश पर जिला बदर भी किया जा चुका है। शाहजहांपुर में अभियुक्त गोविंद बलात्कार व लूट के मामले में वांछित चल रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली मंझिला एसओ विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अमरपाल सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने सराहना की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad