शिविर मे महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

शिविर मे महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

फतेहपुर। शहर के मसवानी मोहल्ला स्थित एक विद्यालय मे सखी मानव सेवा समिति के तत्वाधान मे संयोजक नमिता सिंह की अध्यक्षता मे एक दिवसीय महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे छोटी बच्चियों एवं महिलाओं को साफ सफाई के साथ ही आत्म सुरक्षा एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्प लाइन 1090 के विषय मे जानकारी दी गयी।

जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी कविता रस्तोगी ने कहा कि बच्चियों को किसी अराजक तत्वों से डरने की जगह उनका मुकाबला करने के साथ ही परिजनों को अपनी समस्याओं को अवश्यक बताया चाहिए जिससे समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही कहा कि यदि किसी महिला अथवा युवतियों को किसी प्रकार की समस्या हो तो संस्था की सदस्य उनके साथ है। इस मौके पर सीमा अग्रहरि, भावना श्रीवास्तव, उमा शरण गुप्ता, आनन्द समेत बड़ी संख्या मे महिलाएं छात्राएं एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad