यूपी में 217 बीमार व्यक्तियों को 3.4 करोड़ रु0 की मिली सरकारी आर्थिक सहायता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

यूपी में 217 बीमार व्यक्तियों को 3.4 करोड़ रु0 की मिली सरकारी आर्थिक सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 217 व्यक्तियों को 3 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद सुल्तानपुर के जगदीश कुमार यादव, बलिया के मो0 मुनव्वर अली, फिरोजाबाद के विजय कुमार आदि शामिल हैं।
लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad