लखनऊ। सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सचेत है इसकी आये दिन बानगी किसी न किसी रूप में देखने को मिलती ही रहती है इसी क्रम में आज महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली रेलवे पुलिस की पोल खोल कर दी,चलती ट्रेन में महिला के साथ कई मनचलों छेड़छाड़ कर रहे थे महिला के बार बार मना करने के बावजूद भी जब मनचले नहीं माने तो अंत मे महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने से ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाओं की मदत से चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर मनचलों पर चप्पलों से बारिश करते हुए उन्हें जमकर पीटा, हालांकि भीड़ बढ़ने पर मनचले मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे जिनकी तलाश रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है।
आपको बता दें कि पीड़ित महिला आज सुबह लखनऊ से सटे जनपद हरदोई के बालामाऊ जंक्शन से ट्रेन में बैठकर उन्नाव अपने रिशेतेदारों के घर जा रही थी इसी बीच जब ट्रेन लखनऊ पहुंचने वाली थी तो कुछ मनचलों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी तथा उसका मोबाइल नम्बर भी मांगने लगे, पीड़िता के बार बार मना करने पर भी जब वह लोग नही माने तो उसने अपनी आप बीती ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाओं को बताई वहीं दूसरी तरफ जब ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंची तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर मनचलो पर चप्पलों की बारिश कर दी तथा उन्हें जमकर पीटा, तभी भीड़ बढ़ने पर पर मंनचले मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे जिनकी तलाश रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है।


No comments:
Post a Comment